फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tandouna and Gopamau teams won the matches

Hardoi News: टंडौना और गोपामऊ की टीमों ने जीते मैच

Sat, 03 Feb 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 03 Feb 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tandouna and Gopamau teams won the matches
गोपामऊ (हरदोई)। गोपामऊ क्षेत्र के कटिघरा में चल रहे टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। इसमें टंडौना और गोपामऊ की टीमों ने मैच जीते।
विज्ञापन

पहला मैच टंडौना और हर्रई के बीच खेला गया। टॉस जीतकर टंडौना की टीम ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी हर्रई की टीम ने दस ओवर में नौ विकेट खोकर 88 रन बनाए। टंडौना की टीम ने दसवें ओवर में 89 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

टंडौना की टीम के सूरज ने पांच चौके और 4 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच सरंगापुर और क्रिकेट क्लब गोपामऊ के बीच हुआ। गोपामऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर दस ओवर में पांच विकेट खोकर 113 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपामऊ की टीम से मोहम्मद तमीम ने 32 और मोहम्मद आकिब ने 36 रन बनाए। सरंगापुर की टीम दस ओवर में आठ विकेट खोकर 83 रन ही बना सकी। गोपामऊ की टीम को विजयी घोषित किया गया। इस मैच में मोहम्मद आकिब को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed