फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Taking the bang out of the hospital for the torch to the throne,

तख्त पर रखी टॉर्च उठाते ही दवाखाने के बाहर हुआ धमाका

Mon, 08 Aug 2016 03:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 08 Aug 2016 03:10 AM IST
विज्ञापन
Taking the bang out of the hospital for the torch to the throne,
ब्लास्ट - फोटो : amar ujala

दवाखाने के बाहर रखी टार्च का स्विच आन करते ही धमाका हो गया। इससे एक युवक के हाथ के दोनों पंजे उड़ गए। एक आंख की रोशनी भी चली गई। धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

विज्ञापन


घायल को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। इस बाबत बिलग्राम सीओ बलवंत चौधरी ने बताया कि पीतल की तीन सेल वाली टार्च में विस्फोट हुआ है। फील्ड यूनिट ने टॉर्च के अवशेष जुटाए हैं। इन्हें जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मौके से बारूद जैसा कुछ नहीं मिला है। फिलहाल कुछ कहना संभव नहीं है।
विज्ञापन


चूंकि पहले भी ऐसी वारदात हो चुकी हैं, इसलिए सघन जांच शुरू कर दी गई है। टॉर्च की दुकानों में पूछताछ की जा रही है। ये भी पता किया जा रह है कि कोई बाहरी अनजान व्यक्ति तो कसबे में नहीं आया। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलग्राम ब्लॉक के चौधरियापुर के प्रधान सतीश सांडी तिराहे पर परिवार के साथ रहते हैं। यहां दवाखाना भी चलाते हैं। अरवल थाना क्षेत्र के गांव गढ़रपुरा निवासी रिंकू का पांच वर्षीय बेटा रविवार तड़के बीमार हो गया। रिंकू ने उसे गांव के अवनीश (20) पुत्र जगरूप के साथ बाइक से सतीश के दवाखाने भेजा।

अवनीश सांडी तिराहे स्थित सतीश के दवाखाने पहुंचा और कई बार आवाज लगाई। कोई उत्तर न मिलने पर उसने सतीश के घर के बाहर तख्त पर रखी टॉर्च उठाई और खिड़की पर रोशनी करने के लिए जैसे ही टॉर्च का बटन दबाया कि विस्फोट हो गया। इससे पूरे इलाके में खलबली मच गई। 

प्रधान सतीश भी घबराकर बाहर निकल आए। उन्होंने मोबाइल से सीओ बिलग्राम बलवंत चौधरी को सूचना दी। कुछ ही देर में सीओ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सांडी थाने की पुलिस आई। धमाके से अवनीश के दोनों हाथ के पंजे और एक आंख उड़ गई थी। गंभीर हालत होने के बावजूद अविनाश ने मौके पर पहुंची पुलिस को पूरा वाक्या बताया।


पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्रधान सतीश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। यह उन्हें मारने की साजिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed