फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tailor murdered in love affair

प्रेम-प्रसंग में दर्जी की हत्या

Mon, 31 Jan 2022 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Tailor murdered in love affair
शाहाबाद। मझिला थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में दर्जी का काम करने वाले युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार सुबह गांव के बाहर खेत की खाई में पड़ा मिला।
विज्ञापन

पिता ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाकर गांव के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट आने से मौत होने की पुष्टि हुई है। एसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

फत्तेपुर के मजरा गाजीपुर निवासी आजाद (19) पुत्र रामसरन दर्जी का काम करता था। रविवार रात करीब 10 बजे तक कपड़ों में प्रेस करने के बाद वह कमरे में सोने चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन सुबह उठे तो आजाद चारपाई पर नहीं था। सुबह पड़ोसी राविंद्री ने बंटू के खेत के किनारे खाई में आजाद का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। राविंद्री की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
पिता ने बताया कि आजाद का गांव की स्वजातीय युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के बुलाने पर आजाद उसने मिलने गया, जहां उसके परिजनों ने धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंक दिया।
एसपी राजेश द्विवेदी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। पिता की तहरीर पर गांव के श्यामा कुमार, कैलाश और पुष्पेंद्र के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी केे निर्देश दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में आजाद के सिर के पीछे के हिस्से में धारदार हथियार से हमले के पांच निशान मिले हैं। ठोढ़ी और हाथों में खरोंच के निशान भी पाए गए हैं। सिर में गंभीर चोट आने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed