{"_id":"d7ece1dc1c9256dc5b10ad6415ce343f","slug":"sutlie-bomb-thrown-on-the-drug-trade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा कारोबारी पर फेंका सुतली बम, बाल बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा कारोबारी पर फेंका सुतली बम, बाल बाल बचे
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के कोथावां तिराहे के निकट रविवार की सुबह हैंडपंप पर स्नान कर रहे दवा व्यापारी को बम से उड़ाने की कोशिश की गई। बाइक सवार लोगों ने उनके ऊपर सुतली बम फेंका। बम उनके लगने की बजाय दूर जाकर फट गया। बम के धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन। व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
कोतवाली क्षेत्र के कोथावां तिराहा निवासी विपिन गुप्ता (50) वहीं पर मेडिकल स्टोर की दुकान चलाते है। रविवार सुबह करीब 7 बजे वह घर के बाहर हैंडपंप पर नहा रहे थे कि तभी अचानक तीन लोग बाइक पर आए और उनकी ओर सुतली बम फेंक कर संडीला की ओर भाग गए। चौकी प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे और मौके पर फटे पड़े सुतली बम के टुकड़े कब्जे में लिया। कुछ देर बाद कोतवाल ने भी मौके पर जाकर जानकारी ली।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब एक सप्ताह पहले विपिन सुबह मार्निग वाक पर निकले थे तब भी उनके ऊपर अज्ञात हमलावरों ने फायर कर कर दिया था जिसमें वह बाल बाल बच गए थे। कोतवाल सुरजीत दुबे ने बताया कि व्यापारी पर हमला करने की बात सामने आई थी मगर हमले के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं है। मामले को पैसे और गिरवी गांठे के काम से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। हालांकि व्यापारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में पैसे के लेनदेन आदि के विवाद के संबंध में कुछ नहीं कहा है।