फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Supervisor said , DM is the name of the game

पर्यवेक्षक बोले, डीएम के नाम पर हो रहा खेल

Mon, 02 Mar 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 02 Mar 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Supervisor said , DM is the name of the game

स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पुरुष-महिला कार्यकत्री समन्वयक

विज्ञापन
समिति की रविवार को जिला अस्पताल में हुई बैठक में डीएम के नाम पर चिकित्साधिकारियों द्वारा खाली चेक लेने पर आक्रोश जताया गया और उनके द्वारा अंटाइड एवं वीएचएससी के सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई गई।

बैठक को संबोधित करते हुए बाबू सिंह ने बताया कि  महिला कार्यकत्रियों का कहना है कि जिले के समस्त अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी डीएम का आदेश बता कर महिला कर्मचारियों से सादी चेकों पर हस्ताक्षर कराके ले रहे है। उन्होंने आशंका जाहिर की इन चेकों के माध्यम से वह अंटाइड एवं वीएचउससी के सरकारी धन में हेराफेरी कर रहे हैं।

जिससे महिला कार्यकत्री अपने भविष्य के प्रति काफी चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को सीएमओ का स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के संबंध में एक ज्ञापन दिया गया था। इसके बावजूद आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि संगठन को सुचारु चलाने के लिए शासन के निर्देशानुसार चिकित्सालय में एक कमरा आवंटित किया जाए।

उन्होंने कहा कि पूर्व की बैठक में सीएमओ को सौंपी गई समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो संगठन कार्य बहिष्कार करेगा
और सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा। बैठक को प्रभा सिंह, कामिनी श्रीवास्तव, नीलम दीक्षित, नीरू सिंह, राजेश सिंह और अखिलेश दीक्षित आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed