फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sunday tak band rahega bazaar

आज से रविवार तक बंद रहेगा शहर का बाजार

Sun, 19 Jul 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
sunday tak band rahega bazaar
हरदोई। जिले के व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा की जा रही बंदी की मांग पर जिलाधिकारी ने सहमति जता दी है। अब आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सोमवार से रविवार तक एक सप्ताह के लिए शहर के बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानें रोस्टर के हिसाब से खुलेंगी।
विज्ञापन

जिला उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष पवन जैन, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमलेश कुमार दीक्षित ने दो दिन पूर्व डीएम पुलकित खरे को ज्ञापन देकर मांग की थी कि बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एक हफ्ते के लिए बाजार बंद करा दिया जाए। जिस पर मंथन करने के बाद जिलाधिकारी ने भी रविवार को सहमति की मुहर लगा दी है। ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने बताया कि तीनों संगठनों के पदाधिकारियों की मांग पर डीएम ने हामी भर दी है। शहर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को 20 से 26 जुलाई तक बाजार बंदी रखी जाएगी। सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही जारी रखने की अनुमति होगी। अनावश्यक बाहर कतई न निकलें। दुकान खोलने वालों के खिलाफ चालान काटकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वह व सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव भी पुलिस बल के साथ शहर के निरीक्षण पर रहेंगे।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों का कथन
यह बंदी हम सभी के हितों के लिए है। इसलिए व्यापारी रविवार तक बाजार पूर्णतया बंद रखें।
- जिला उद्योग व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष पवन जैन
बाजार में मंदी व उछाल बना रहता है लेकिन व्यापारियों सहित शहरवासियों की जान ज्यादा कीमती है। इसलिए बंदी आवश्यक है।
- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर
आज नियमों को मानते हुए व जागरूक रहकर घर पर रहेंगे तो कल सुरक्षित होगा। वरना संक्रमण से हम सभी को भविष्य में बहुत मुश्किलें होंगी।
- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed