फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Substation fire in the Trolioen

उपकेंद्र की ट्रालियोें में लगी आग

Sat, 22 Aug 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 22 Aug 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Substation fire in the Trolioen

उमस भरी गर्मी से बचाव के लिए घरों में चल रहे एसी और

विज्ञापन
कूलरों आदि की ओवर लोडिंग की वजह से गुरुवार की रात को तेज धमाके के साथ सिटी उपकेंद्र की ट्रालियाें में आग लग गई। जिससे सिटी उपकेंद्र क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति करीब दो घंटे तक ठप रही।

आग लगने की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे अफसरों और कर्मियों ने किसी तरह से बचाव किया और आपूर्ति को सुधारा। जिसके बाद ही उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। शहर के सिटी उपकेंद्र के महात्मा गांधी मार्ग के इंसूलेटर में आई खराबी से गुरुवार की रात को करीब पौने नौ बजे उपकेंद्र पर स्थित फीडर की ट्रालियों में अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई।

ट्रालियों में अचानक धमाका होने और आग लगने से उपकेंद्र पर कर्मचारी भी भयभीत हो गए। हालांकि, कर्मचारियों ने स्वयं को संभालते हुए तत्काल इनकमिंग आपूर्ति को बंद कराया। जिससे आग बढ़ नहीं पाई, पर इसके बाद भी उपकेंद्र की दो ट्रालियां क्षतिग्रस्त हो गई।

महात्मा गांधी रोड फीडर और कौशलपुरी फीडर की ट्रालियां जलने से उपकेंद्र पर दो घंटे की आपूर्ति ठप रही। जानकारी मिलने पर एसडीओ सत्येंद्र पांडेय सहित जेई केपी सिंह व अंबिका प्रसाद मौके पर पहुंचे। जिनके निर्देशन में काम कराया गया।

रात में तो अन्य फीडरों से जोड़कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई, पर शुक्रवार को भी दिन भर काम करवाकर ट्रालियों की मरम्मत कराई गई। जिसके बाद शाम को आपूर्ति उन्हीं फीडरों से शुरू कर दी गई। एसडीओ ने बताया कि इंसूलेटर पर ओवर लोडिंग से खराबी आई, जिससे ट्रालियां फुंक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed