{"_id":"69bed3bd104b48cd980a9277","slug":"subject-experts-of-secondary-schools-will-get-old-pension-hardoi-news-c-213-1-hra1004-146773-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: माध्यमिक विद्यालयों के विषय विशेषज्ञों को मिलेगी पुरानी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: माध्यमिक विद्यालयों के विषय विशेषज्ञों को मिलेगी पुरानी पेंशन
विज्ञापन
हरदोई। अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिए जाने का आदेश कर दिया गया है। विशेष सचिव की तरफ से जारी किए गए आदेश में जिले के 30 शिक्षकों को अब नेशनल पेंशन स्कीम के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल सकेगा। इस आदेश से जिले के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों में खुशी है।
शिक्षक लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना की मांग कर रहे हैं। वहीं, अब सरकार ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना को चुनने की अनुमति दे दी है। जिला मंत्री आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री राजबीर सिंह ने बताया कि आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. आशा लता सिंह के प्रयासों के चलते यह संभव हो सका है।
कहा कि इसके अलावा आमेलित विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन से दिलाने के लिए शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने भी सदन में हमेशा आवाज बुलंद की है। इसके चलते प्रदेश के 2200 समेत जिले के 30 शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ मिल सका। उन्होंने राजबहादुर चंदेल, श्रीशचंद्र शर्मा समेत जिले के संरक्षक आरएल विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्र और अध्यक्षा गीता शुक्ला के प्रयासों का भी आभार व्यक्त किया है।