{"_id":"650496e3a7374818b906fc34","slug":"students-of-council-schools-participated-in-nipun-assessment-test-hardoi-news-c-213-1-hra1002-3650-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: निपुण असेसमेंंट टेस्ट में शामिल हुए परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: निपुण असेसमेंंट टेस्ट में शामिल हुए परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक स्तर का आकलन करने के लिए शुक्रवार को सभी परिषदीय विद्यालयों में निपुण असेसमेंट टेस्ट हुआ। जिसमें बच्चों ने ओएमआर शीट पर जवाब दिए। टेस्ट के दौरान विभागीय अधिकारियों ने विद्यालय का निरीक्षण किया ।
जिले के 3446 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 2419 प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को निपुण असेसमेंंट टेस्ट हुआ। जिसमें कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थी शामिल हुए। टेस्ट के दौरान विद्यार्थियों को उत्तर देने के लिए ओएमआर शीट दी गई। जिसमें चार विकल्प थे। सही विकल्प के सामने विद्यार्थियों ने गोले को काला किया।
टेस्ट में तीन लाख से अधिक बच्चे शामिल हुए। जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा, राकेश शुक्ला ने बताया कि टेस्ट के आधार पर विद्यार्थियों की ग्रेडिंग की जाएगी। टेस्ट की मानीटरिंग के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को लगाया गया था। शुक्रवार को टेस्ट के दौरान विद्यालयों का विभागीय अधिकारियों व एआरपी ने निरीक्षण किया। टेस्ट की ओएमआर शीट को शिक्षक सरल एप पर स्कैन कर डाउन लोड करेंगे। उसी के आधार पर ऑनलाइन मूल्यांकन कर विद्यार्थियों को ग्रेडिंग दी जाएगी।