{"_id":"673247d1facdec2a140af710","slug":"student-who-fell-from-bike-after-being-hit-by-e-rickshaw-crushed-by-truck-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-122406-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ई-रिक्शे की टक्कर से बाइक से गिरे छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ई-रिक्शे की टक्कर से बाइक से गिरे छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
संडीला। लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक पर बड़े भाई और भतीजियों के साथ जा रहा बच्चा ई-रिक्शा की टक्कर लगने से सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र के पास दुर्घटना करने वाले ट्रक को पकड़ लिया है।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज निवासी मुन्नातिवारी का पुत्र अंश तिवारी (11) गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। सोमवार को अंश अपने बड़े भाई पवन तिवारी (19) और उनसे बड़े भाई अनुज तिवारी की बेटी निहारिका (3) और मोहल्ले में ही रहने वाले वाली सोना (4) के साथ बाइक से बाबा हजाराबाग कालोनी स्थित स्कूल जा रहा था। निहारिका और सोना को स्कूल छोड़ने के बाद अंश को अपने स्कूल जाना था। बरौनी चुंगी के पास बाइक में ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। घटना में अंश बाइक से सड़क पर गिर गया। पीछे से आए ट्रक ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक पर सवार अन्य लोग बाल बाल बच गए। मृतक पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि ट्रक औद्याेगिक क्षेत्र के पास से पकड़ लिया गया है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
अंश के हाथ में दबे मिले पिता से लिए दस रुपये
अंश स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। पिता मुन्ना तिवारी ने उससे चाय पीकर जाने के लिए कहा।। इस पर अंश ने पिता से दस रुपये मांगे और कहा कि चाय समोसा स्कूल के पास खा लेंगे। इस पर मुन्न्ना ने उसे दस रुपये दे दिए। दुर्घटना में अंश की मौत हो गई। पुलिस पंचनामा भर रही थी तो उसके हाथ में दस रुपये दबे मिले।