हरदोई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा ओजस्वी गुप्ता बृहस्पतिवार को एक दिन की जिला विद्यालय निरीक्षक बनी। छात्रा ने बतौर डीआईओएस सभी कर्मचारियों से उनके पटल की जानकारी ली। निर्देश दिए कि शिकायतों और विभागीय कामों को समय से निपटाएं। छात्र, शिक्षक और आमजन से जुड़े काम प्राथमिकता पर किए जाएं।
छात्रा ओजस्वी गुप्ता ने डीआईओएस कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक की। पटल पर जाकर कामकाज की जानकारी ली। मिशन शक्ति-5.0 में डीआईओएस कार्यालय में छात्रा ने बैठक में कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के देयकों का भुगतान भी समय से किया जाए। सभी कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराएं और लंबित कार्यों को तत्काल पूर्ण करें।
जीआईसी प्रधानाचार्य एसएन यादव, समग्र शिक्षा माध्यमिक के जिला समन्वयक अभय जैन, आदित्य दीक्षित, सौरभ श्रीवास्तव, उमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार व कृष्णा आदि मौजूद रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरदोई में कक्षा 11 की छात्रा रुचि देवी को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। वहीं सभी माध्यमिक, परिषदीय और केजीबीवी में विद्यार्थियों को जानकारियां दी गईं।