फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   student , said , Hip Hip Hooray

रिजल्ट देख चहके विद्यार्थी, बोले, हिप हिप हुर्रे

Mon, 18 May 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 18 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
student , said , Hip Hip Hooray

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में हाई स्कूल व

विज्ञापन
इंटरमीडिएट का परीक्षा फल आते ही विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। साइबर कैफे, मोबाइल पर परीक्षाफल देख विद्यार्थियों ने एक दूसरे का बधाई दी। इंटर में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी के घर खुशी की लहर दौड़ गई।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा का हाई स्कूल व इंटर का पहली बार एक साथ परीक्षा फल घोषित हुआ। परीक्षाफल के आने से विद्यार्थी सुबह से आतुर थे। सभी की निगाह साढे़ बारह बजे इलाहाबाद में होने वाली शिक्षा निदेशक की प्रेस कांफ्रेंस का इंतजार था। इसके बाद मोबाइल व साइबर सेल में परीक्षा परिणाम जानने की होड़ मच गई।

परीक्षाफल देख विद्यार्थी हिप हिप हुर्रे कर एक दूसरे का बधाई दी। लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज में हाई स्कूल में 237 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी उत्तीर्ण हुए, जिसमें 45 सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए। इंटर में 253 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें सभी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में 36 सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए।

आरआर इंटर कालेज में हाई स्कूल में 89 फीसदी और इंटर के 94 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के छात्र शिवकेंद्र सिंह ने 87 फीसदी अंक पाकर स्कूल में अव्वल रहे। ज्ञान स्थलीय एकेडमी के 90 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। दर्शन लाल वर्मा स्मारक इंटर कालेज ईश्वरपुर साई के छात्र अनुभव पटेल ने 94.4, जयबीर के 92.4 फीसदी, शिखा पटेल ने 92.2, नेहा पटेल ने 92.1, अन्नया देवी ने 92 फीसदी अंक प्राप्त किए।

विद्यालय में 58 में 42 छात्र उपस्थित हुए। विद्या सिंह पब्लिक स्कूल हाई स्कूल मेें सभी छात्र उत्तीर्ण हुए। हाई स्कूल में हिमांशु यादव, साधना गुप्ता, अनुपम सिंह अनमोल गुप्ता, अभय सिंह, रवींद्र सिंह, प्रभात मिश्र ने अपना परचम लहराया। शिवांगी अवस्थी ने 92 फीसदी अंक प्राप्त किए।

आयुष सिंह, ओम सिंह ने सफलता प्राप्त की। मानस शर्मा निवासी अशरफ टोला ने भी परीक्षा मेें बेहतर अंक प्राप्त किए। इंटर में सुविज्ञा शुक्ला ने 78, अंशी सिंह ने 87 फीसदी, इपिल मिश्र ने 90 फीसदी, अमित द्विवेदी ने 90 फीसदी, योगेंद्र सिंह ने 85 फीसदी अंक प्राप्त किए।

ग्रामोदय इंटर कालेज खेरिया के छात्र आर्य देव ने 89.1 और सौम्या मिश्रा ने इंटर में 90.4 फीसदी अंक प्राप्त किए। जेके पब्लिक स्कूल का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। सरस्वती विद्या देवी मंदिर इंटर कालेज पाली निवासी आर्यन मिश्र ने 90.4, दिव्या मिश्र ने 86.6 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

उधर, संडीला के पार्वती देवी सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार को घोषित हाईस्कूल एंव इंटर के परीक्षा परिणामों में कौशलेंद्र ने 89 प्रतिशत, सत्यम ने 87 प्रतिशत, ऐश्वर्या द्विवेदी ने 86 प्रतिशत तथा ईशा ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि इंटर में रामानंद ने 73 प्रतिशत व आयुशी ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed