फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   student rewarded for hardoi

लैपटाप आशीष तो स्मार्ट फोन पाकर देव का चेहरा चमका

Sun, 18 Oct 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
student rewarded for hardoi
फोटो-22- कांग्रेस कार्यालय में प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई में राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चयनित सात अभ्यर्थियों में लॉटरी सिस्टम से आशीष को प्रथम, देव को द्वितीय एवं रामरूप को तृतीय घोषित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर पुरस्कार वितरण के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक खालिद गौरी एवं विशिष्ट अतिथि एआइसीसी सदस्य अजय सिंह और प्रदेश सचिव प्रभारी जीतलाल सरोज मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रथम 100 रैंक तक में स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम रैंक पर 7 अभ्यर्थियों के समान प्रथम रैंक होने के कारण लॉटरी द्वारा विजेताओं का चयन किया गया।
विज्ञापन

आशीष गुप्ता निवासी सकाहा को प्रथम आने पर लैपटॉप, द्वितीय स्थान आने पर देव शरण मिश्रा निवासी अहिरी को स्मार्टफोन और तृतीय स्थान पाने वाले राम रूप निवासी चंद्रपुर को टेबलेट देकर सम्मानित किया गया। 4 से 13 तक रैंक पाने वालों को एक बैग, 14 से 23 तक के अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट फोल्डर, 24 से 33 तक के अभ्यर्थियों को कॉफी मग देकर पुरस्कृत किया गया। शेष 34 से 100 रैंक तक के अभ्यर्थियों को प्रमाण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक खालिद गौरी एवं एआईसीसी सदस्य अजय सिंह ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी की सोच युवाओं को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने की थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार देकर उनकी लोकतंत्र में सहभागिता सुनिश्चित की। शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, अनुपम दीक्षित, साधू सिंह, डॉ अजीमुश्शान, जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, नेतम भारतीय, शशिबाला वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed