फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   student deadbody found in minor

story hardoi

Tue, 30 Jun 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
student deadbody found in minor
बेहटागोकुल (हरदोई)। यूपी बोर्ड इंटर का परिणाम आने के बाद से शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला अल्हापुर इब्रेजई से लापता छात्र का शव बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम नहर में पड़ा मिला। पुलिस ने इंटर में फेल होने के कारण छात्र द्वारा खुदकुशी किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेश आनंद को कुछ ग्रामीणों ने हुसैनपुर धौकल और टोडरपुर के बीच निकली नहर में युवक का शव पड़ा होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकलवाया। मृतक के पास मोबाइल फोन, कुछ रुपये और घड़ी मिलने पर पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश कराई।
विज्ञापन

इसके बाद बेहटागोकुल पुलिस ने पड़ोसी शाहाबाद कोतवाली में संपर्क कर गुमशुदा लोगों की जानकारी मांगी और शव की फोटो भेजी। पता चला कि 27 जून को शाहाबाद के मोहल्ला अल्हापुर इब्रेजई निवासी आशीष शुक्ला ने भाई गौतम कुमार शुक्ला (20) पुत्र रमेश शुक्ला के गायब होने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को फोटो भेजी तो उसकी शिनाख्त गौतम के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह इंटर की परीक्षा में फेल हो गया था। परिणाम आने के बाद से ही वह लापता था। बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेश आनंद ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed