फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Strengthen your home before joining the society: Kunwar Ajay Singh

समाज को जोड़ने से पहले अपना घर करें मजबूत : कुंवर अजय सिंह

Sun, 13 Oct 2024 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Strengthen your home before joining the society: Kunwar Ajay Singh
हरदोई। विजय दशमी के मौके पर शहर के आर आर इंटर काॅलेज में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (अंगीकृत दिल्ली) के बैनर तले उत्सव मनाया गया। उत्सव में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह ने कहा कि समाज को जोड़ने से पहले अपने घर को मजबूत करना पड़ेगा। विवाह में बेटियों और दामाद को उपहार स्वरूप कटार भेंट करने की बात भी उन्होंने कही।
विज्ञापन

नघेटा रोड स्थित आर आर इंटर काॅलेज में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अगर क्षत्रियों में एकता नहीं होगी तो हम अपने अधिकारों का संरक्षण भी नहीं कर पाएंगे। जसवीर सिंह ने कहा कि क्षत्रियों को मिलकर एक कोष बनाना चाहिए। इस कोष से जरूरत मंद बेटियों के विवाह और शिक्षा में मदद की जा सके।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कीर्ति सिंह ने कहा कि बेटियों का सशक्तीकरण कर हर घर में होना चाहिए। संचालन राजीव सिंह ने किया। कार्यक्रम में अहिरोरी के ब्लाक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, भानु प्रताप सिंह, रनवीर सिंह, ओम प्रताप सिंह भोले, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी, चंद्र प्रताप सिंह और शोभना सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed