{"_id":"602024308ebc3ed6512301a1","slug":"story-collection-pathey-released-in-the-annual-session-hardoi-news-knp6104901152","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक अधिवेशन में कहानी-संग्रह पाथेय का हुआ विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक अधिवेशन में कहानी-संग्रह पाथेय का हुआ विमोचन
विज्ञापन
संवेदना के वार्षिक अधिवेशन में पुस्तक पाथेय का विमोचन करते संस्था के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सनातन धर्म इंटर कालेज में संवेदना संस्था के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें पुस्तक कहानी-संग्रह ‘पाथेय’ व अर्द्धवार्षिक पत्रिका ‘प्रज्ञा’ का विमोचन किया गया।
वरिष्ठ साहित्यकार व कवि ब्रजराज सिंह तोमर को संस्था ने संवेदना साहित्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी पुस्तक कहानी-संग्रह ‘पाथेय’ को तीन खंडों का विमोचन भी किया गया।
संस्थाध्यक्ष डा. ईश्वर चंद्र वर्मा ने संस्था के उद्देश्य व उनकी भावी कार्य योजना पर विवरण दिया। महामंत्री डा. ब्रह्म स्वरूप पांडेय ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष अशोक कुमार वाजपेयी ने आय-व्यय विवरणी प्रस्तुत की। तीनों आख्याओं के परिपत्र तेथा प्रज्ञा पत्रिका की प्रतियां भी सदस्यों व अतिथियों को दी गईं।
विज्ञापन
आचार्य डॉ. शिवशरण सिंह चौहान व डॉ. रामबाबू द्विवेदी ने संस्था को युवा-पीढ़ी, विशेष रूप से विद्यार्थियों के मध्य व ग्रामीण अंचलों में भी विचार गोष्ठी व अन्य कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी। इसके अलावा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका संचालन राजकुमार सोमवंशी प्रखर ने किया।
कवि ब्रजराज सिंह तोमर, रामरूप त्रिवेदी, डॉ. बैरिस्टर सिंह यादव, कौशलेंद्र सिंह राष्ट्रवर, वेद प्रकाश अवस्थी, डॉ. देशदीपक शुक्ल, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने भी रचनाएं प्रस्तुत की। डॉ. शीला पांडेय, डॉ. नरेश चंद्र शुक्ल, अनिल चंदेल, बालकृष्ण गुप्त, उदय कुमार सिंह, गिरीश चंद्र वाजपेयी, डॉ. एसएस द्विवेदी व वेदव्रत मिश्र, राजीव वर्मा, नीति सिंह भी मौजूद रहे।