फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Storm - rain flown power

आंधी-बारिश ने उड़ाई बिजली

Sat, 16 May 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 16 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Storm - rain flown power

उमस भरी गर्मी में आंधी और बारिश से भले ही राहत मिली

विज्ञापन
हो, लेकिन तमाम विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। शाम को आई तेज आंधी की वजह से पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए और कई मोहल्लों में देर रात तक अंधेरा छाया रहा। वहीं देर रात हुई बारिश की वजह से भी कई स्थानों पर बिजली गुल हो गई।

रात भर लोगाें को बिना विद्युत आपूर्ति के रहना पड़ा। ज्ञात हो कि बीते कुछ समय से मौसम में काफी तब्दीली हुई है। शरीर झुलसाती गर्मी से बारिश ने राहत दी है। जिसमें शुक्रवार की शाम को आई आंधी ने भी मौसम सुहाना कर दिया। शाम को आंधी आने के बाद मौसम की तपिश कम हो गई, वहीं तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति गुल हो गई।

पुलिस लाइन ग्राउंड के सामने पेड़ गिरने से कई खंभों के तार टूट गए। जिसे रात में पूरी तरह से तो दुरुस्त किया नहीं जा सका और बिजली कर्मचारी शनिवार को तार जोड़ने और आपूर्ति सही करने के काम में लगे रहे। आंधी की वजह से पिहानी चुंगी पर 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन में हो गई और महात्मा गांधी मार्ग की आपूर्ति भी गुल रही।

दोनों जगहों की आपूर्ति देर रात 10 बजे के बाद सुचारु हो सकी। आंधी के बाद जैसे तैसे शहर की आपूर्ति पटरी पर आई थी कि रात करीब सवा एक बजे तेज बारिश होने लगी। जिसकी वजह से भी कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। बारिश के दौरान सांडी रोड उपकेंद्र की आपूर्ति करीब आधे घंटे तक गुल रही।

वहीं आजाद नगर फीडर की आपूर्ति रात भर गुल रही। ऐसे मोहल्ले वासियों को देर रात से सुबह नौ बजे तक बिना विद्युत आपूर्ति के ही रहना पड़ा। बारिश के चलते कई मोहल्लों की आपूर्ति गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। इस बाबत एसडीओ सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि आपूर्ति को सुधारने का काम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed