{"_id":"60e87e9b8ebc3ebf0a74be76","slug":"stole-cash-and-jewelry-by-breaking-into-two-houses-hardoi-news-knp6391182125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों में सेंध काट कर नगदी व जेवर चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मकानों में सेंध काट कर नगदी व जेवर चुराए
विज्ञापन
हरदोई। चोरों ने गुरुवार की रात टड़ियावां के ग्राम अमेठिया के मजरा हीरालालपुरवा स्थित दो घरों में सेंध काट दी। चोर दोनों घरों से 75 हजार रुपये समेत सोने व चांदी के जेवरात चुरा ले गए।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अमेठिया के मजरा हीरालालपुरवा निवासी शंकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार की रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मकान की छत पर सो रहा था। देर रात चोरों ने पीछे स्थित खेत से मकान में सेंध काट दी। सेंध काटने के बाद अंदर घुसे चोर घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर 55 हजार रुपये समेत सोने व चांदी के जेवर चुरा ले गए।
बताया कि इसके बाद चोरों ने उसके मकान के सटे उसके भतीजे नीरज के मकान में सेंध काट दी। सेंध काटने के बाद अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया और 20 हजार रुपये, सोने व चांदी के जेवरात चुरा ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। एसओ राय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।