फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   stipend find faces bloom

वजीफा के चेक पाकर खिले चेहरे

Fri, 27 Mar 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 27 Mar 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
stipend find faces bloom

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित अतुल

विज्ञापन
माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2015 में चयनित जिले के तीन छात्रों को सांसद नरेश अग्रवाल ने छात्रवृत्ति की चेक वितरित की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला की इस पहल को सराहा और कहा कि इससे पढ़ने लिखने वाले छात्रों का हौसला बढ़ता है।

ज्ञात हो कि बीते साल 2 नवंबर को शहर के श्रीराम जूनियर व वेणीमाधव विद्यापीठ इंटर कालेज में अतुल माहेश्वरी स्कालरशिप परीक्षा का आयोजन हुआ था, जिसमें करीब एक हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। देश के अलग-अलग केंद्रों पर तीन चरणों में हुई प्रतियोगिता में 225 प्रतिभागियों का चयन मेरिट पर किया गया।

जिसमें आरआर इंटर कालेज के कक्षा 10 के छात्र प्रियांशु गौतम, एसडीएलवीएसएचएस ईश्वरपुर सांई मल्लावां के कक्षा 12 के सूरज सिंह और रफी अहमद किदवई इंटर कालेज के छात्र विश्वदीपक पांडेय का चयन हुआ। चयनित तीनों विद्यार्थियों में प्रियांशु को 6500 रुपये, विश्वदीपक और सूरज सिंह को 7500-7500 रुपये का अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा भेजा गया चेक गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद नरेश अग्रवाल ने सौंपा।

सांसद ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों मेें आगे बढ़ने का हौसला बढ़ता है। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे। उधर, प्रियांशु गौतम ने कहा कि आर्थिक संकटों से जूझते हुए परिवार में पढ़ लिखकर अफसर बनने के सपने को लेकर आगे चलने का प्रयास कर रहा हूं।

तमाम सरकारी योजनाएं हैं, पर लाभ नहीं मिला, ऐसे में अमर उजाला की छात्रवृत्ति ने आर्थिक सहायता के साथ हौसला बढ़ाने का काम किया है। विश्व दीपक पांडेय ने कहा कि छात्रवृत्ति मिलने से ऐसा लग रहा कि मंजिल भी मिलेगी। हौसला बढ़ गया है। यही मेहनत और हौसला हमें एक दिन कामयाब करेगा।

यह विश्वास लेकर बढ़ते ही जाना है। सूरज सिंह ने कहा कि छात्रवृत्ति मिलने से आत्म विश्वास बढ़ने के साथ मंजिल तक पहुंचने को लेकर हौसला बढ़ा है। अमर उजाला की इस पहल से अन्य छात्रों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed