फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Still not getting recruiting duty '

‘ड्यूटी मिल नहीं फिर भी भर्ती जारी’

Mon, 26 Jan 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 26 Jan 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
" Still not getting recruiting duty '

जिले में होमगार्ड के जवानों की संख्या के सापेक्ष

विज्ञापन
विभाग ड्यूटियों को मुहैया नहीं करा पा रहा है, इसके बाद भी नई भर्तियां की जा रही हैं, जो न्याय संगत नहीं है। यदि शीघ्र ही इस तरफ कोई निर्णय न लिया गया तो भविष्य में धरना प्रदर्शन व आंदोलन की स्थिति पैदा हो सकती है।

जीआईसी में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को होमागार्डों की हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश के समस्त जिलों में 50 से 58 प्रतिशत ड्यूटियां ही विभाग द्वारा जवानों को मुहैया कराई जा पा रही हैं।

लगभग 45 हजार जवान पहले से ही प्रशिक्षण प्राप्त कर ड्यूटियों की राह देख रहे हैं। होमागार्ड विभाग मासिक ड्यूटियों में नियोजन नहीं कर पा रहा है। कहा कि प्रदेश के समस्त जिलों में हो रही भर्तियों का सीधा प्रभाव अवैतनिक होमगार्ड जवानों पर ही पड़ेगा, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के मदों में ड्यूटियों पर बुलाने वाले विभागों को मुख्यालय संख्या बल की कमी दर्शाकर मुहैया नहीं कराता है और विभाग लगभग 40 प्रतिशत से अधिक जवान प्रशिक्षित, बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। मुख्यालय को भर्ती की जरूरत निजी स्वार्थों के चलते हैं।

निर्णय लिया गया कि यदि संख्या के सापेक्ष ड्यूटियां न मुहैया कराई गई तो जल्द ही न्याय व अधिकार पाने की खातिर धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राममुरारी पांडे, जगजीत, विक्रम सिंह, विनय सिंह, लईक खां, विजय सिंह, देवेंद्र सिंह, राजकुमार यादव, सियाराम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed