{"_id":"66327cc2a8d8c1f1b103c414","slug":"stepfather-and-uncle-who-forced-suicide-arrested-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114027-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आत्महत्या को मजबूर करने वाले सौतेले पिता और ताऊ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आत्महत्या को मजबूर करने वाले सौतेले पिता और ताऊ गिरफ्तार
विज्ञापन
पाली। बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले सौतेले पिता और ताऊ को पुलिस ने बरगद तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बीते रविवार को पाली थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर गांव के पास एक युवती का शव मिला था। सोमवार को शव की शिनाख्त हुई थी। युवती पाली कस्बे की ही निवासी थी। पुलिस को जांच में पता चला था कि उसके सौतेले पिता बादशाह कुशवाहा ने 25 अप्रैल को युवती को किसी से मोबाइल पर बात करते हुए देख-सुन लिया था। इससे नाराज होकर बादशाह ने अपने भाई बलराम के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी थी। इससे परेशान होकर युवती ने गर्रा नदी में कूदकर जान दे दी थी।
पुलिस ने बलराम और बादशाह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। मंगलवार की शाम पुलिस ने दोनों को बरगद तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने बाद जेल भेज दिया गया।