{"_id":"583c79c44f1c1bc91fde5945","slug":"steering-failure-just-fired-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेयरिंग फेल होने से बस पलटी, पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेयरिंग फेल होने से बस पलटी, पांच यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। थाना क्षेत्र के हरदोई-सांडी रोड पर सोमवार को चचरापुर के पास प्राइवेट बस की स्टेयरिंग फेल होने से खाई में पलट गई। चीख-पुकार मचने पर आस-पास के खेतों में काम रहे लोगों ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सांडी से एक प्राइवेट बस सवारियां भरकर हरदोई जा रही थी। बस में करीब 30 सवारियां थीं। चचरापुर गांव के पास बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे बस बेकाबू होकर खाई में पलट गई। बस में फंसी सवारियों की चीख-पुकार पर आस-पास खेतों में काम कर रहे किसान पहुंच गए। उन्होंने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे में नयागांव निवासी राजेश (40), नितीश (42) निवासी बखरिया, जामिन (30) निवासी कन्नापुर, मधू (40)निवासी मोहल्ला नवाबगंज और लकी (20) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक भाग गया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन