फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Steep SP on Ultimate Superman

सपाइयों के अल्टीमेटम पर सख्त हुए एसपी

Fri, 07 Jul 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 07 Jul 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Steep SP on Ultimate Superman
एसपी विपिन कुमार मिश्र से बात करते सपा पदाधिकारी व पूर्व सांसद। - फोटो : amarujala

हरदोई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह पम्मू पर अलग-अलग थानों में हाल ही में दर्ज मुकदमों में सपाइयों ने शुक्रवार को एसपी के सामने पक्ष रखा। आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के लोगों के इशारे पर कार्रवाई की गई है। साथ ही तय समयसीमा तक जांच पूरी कराने का अल्टीमेटम दिया। इस पर सख्त हुए एसपी ने किसी के दबाव से इंकार किया। कहा कि दोनों मामलों में निष्पक्ष तरीके से जांच होगी। किस मामले में कब तक जांच पूरी होगी, यह वह खुद तय करेंगे।

विज्ञापन


सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह पम्मू समेत चार के खिलाफ पहली जुलाई को अरवल थाना में शेखनपुर निवासी रामदास की तहरीर पर पुलिस ने दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया था। दूसरा मुकदमा पांच जुलाई को हरपालपुर थाने में दर्ज हुआ था। खसौरा निवासी लेखपाल राम गोपाल व उनके बेटे प्रदीप ने एसडीएम सवायजपुर वंदना त्रिवेदी को शिकायती पत्र दिया था, जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ आवासीय प्लॉट पर कब्जा करने व आधी जमीन पर कॉलेज का गेट लगाने की बात कही थी। एसडीमए के निर्देश पर पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के दूसरे दिन ही पूर्व जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता की थी।
विज्ञापन


उन्होंने जिला प्रशासन व पुलिस पर सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया था। कहा था कि यदि उनके खिलाफ मुकदमों को वापस नहीं लिया गया तो वह डीएम व एसपी कार्यालय में तालाबंदी करेंगे। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों ने भी हामी भरी थी। पार्टी पदाधिकारियों ने दोनों मामलों को समाप्त करने के  लिए 17 जुलाई तक का समय दिया है। शुक्रवार को दोनों मामलों में अपना पक्ष रखने के लिए पम्मू, जिलाध्यक्ष सराफत अली, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा आदि एसपी विपिन कुमार मिश्र से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष ने एसपी से सत्ता पक्ष के दबाव में कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने की बात कही। पम्मू का कहना था कि उनके खिलाफ दर्ज हुए दोनों की मुकदमों में कोई जांच पड़ताल नहीं की गई और तहरीर मिलते ही उनका पक्ष जाने बिना ही रिपोर्ट दर्ज की गई।


उन्होंने हर हाल में 17 जुलाई तक जांच पूरी करने का अल्टीमेटम दिया। अल्टीमेटम पर एसपी सख्त हो गए। उन्होंने सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने की बात को दरकिनार किया। कहा कि पुलिस तय नियमों के आधार पर ही काम कर रही है। एसपी ने कहा कि किस मामले में कब तक जांच पूरी करनी है, यह हम खुद तय करेंगे। उन्होंने सपाइयों को निष्पक्ष व समय से जांच पूरी करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed