{"_id":"617181265c7a2a7c465d9762","slug":"state-level-sub-junior-hockey-competition-starts-from-today-hardoi-news-knp6595027141","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज से दिखेगा हॉकी का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज से दिखेगा हॉकी का जलवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। 22 अक्तूबर, शुक्रवार से जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आगाज होगा। इसमें आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप निदेशक खेल करेंगे।
प्रदेश हॉकी से संबद्ध हॉकी हरदोई के तत्वावधान में सब जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जिले में पहली बार होने जा रहा है। तीन दिवसीय आयोजन 22, 23 व 24 अक्तूबर को किया जाएगा। महासचिव डॉ. आरपी सिंह ने जिले के सचिव को पत्र जारी कर नियमानुसार व व्यवस्थित ढंग से खेल प्रतियोगिता कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
हरदोई हॉकी सचिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आठ जिलों की टीमें शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, कानपुर व प्रयागराज शामिल हो रहीं हैं। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बालक वर्ग में अंडर-14 खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर साढ़े 12 बजे उपनिदेशक खेल एसएस मिश्रा द्वारा किया जाएगा। सचिव ने बताया कि सारी तैयारियां पूर्ण हैं देर शाम से टीमों का आना भी शुरू हो गया है।