फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Started by shoppers swipe machine business

दुकानदारों ने स्वाइप मशीन से शुरू किया कारोबार

Mon, 26 Dec 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 26 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Started by shoppers swipe machine business
सिनेमा रोड पर कपड़े की दुकान पर स्वाइप मशीन से खरीदारी करता ग्राहक। - फोटो : amar ujala

हरदोई। नोटबंदी के बाद से कैश की समस्या से जूझ रहे दुकानदार व ग्राहक कैशलेस व्यवस्था से जुड़ने लगे हैं। शहर के अधिकतर दुकानदारों ने दुकानों पर स्वाइप मशीन से कारोबार की शुरूआत कर दी है। वहीं, अधिकतर दुकानदारों ने स्वाइप मशीन के लिए बैंकों में आवेदन किया है। दुकानदार स्वाइप मशीन और अन्य कैशलेस व्यवस्था को इस समय की अहम जरूरत मानते हैं। 

विज्ञापन


शहर का मुख्य बाजार सिनेमा रोड पर है। यहां पर ज्यादातर दुकानदारों ने कैशलेस से कारोबार की शुरूआत की है। कैशलेस व्यवस्था से व्यापार करना व्यापारियों और ग्राहकों के लिए काफी सुगम हो गया है। सिनेमा चौराहे पर एक साड़ी विक्रेता अनिल भसीन बताते हैं कि नोटबंदी से रुपयों की किल्लत से कारोबार में कमी आई थी।
विज्ञापन


ग्राहक एटीएम कार्ड से खरीददारी करने की मांग करने लगे। इसके बाद बैंक से 22 नवंबर को स्वाइप मशीन ली है। स्वाइप मशीन लेने के बाद कारोबार में कुछ सुधार हुआ। वस्त्र विक्रेता कृष्ण मिगलानी बताते हैं कि उनके यहां पहले से स्वाइप मशीन की सुविधा थी, लेकिन वह स्वाइप मशीन का प्रयोग नहीं करते थे। नोटबंदी के बाद से स्वाइप मशीन से ग्राहक अधिक खरीददारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज उनके यहां पर 50 प्रतिशत कारोबार स्वाइप मशीन के माध्यम से हो रहा है। गारमेंट विक्रेता रेशू ने बताया कि उनके यहां पर पहले से स्वाइप मशीन थी, जिससे कारोबार पर कोई असर नहीं हुआ। अधिकतर ग्राहक नगद रुपये देने से बच रहे हैं। उनकी एक और दुकान है। इसके लिए उन्होंने स्वाइप मशीन के लिए आवेदन किया है।


वस्त्र विक्रेता आशीष गुप्ता ने बताया कि 40 फीसदी कारोबार स्वाइप मशीन के माध्यम से हो रहा है। नोटबंदी के बावजूद उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई है।  एलडीएम नवीन चंद्रा ने बताया कि अधिकतर दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों पर स्वाइप मशीन लगवाने के लिए आवेदन कर रखा है। जल्द ही इन दुकानदारों को स्वाइप मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed