{"_id":"5e273fb58ebc3eeb850197b7","slug":"stairs-will-be-formed-at-ramtal-hardoi-news-knp5398742176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामताल में बनेंगी सीढ़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामताल में बनेंगी सीढ़ियां
विज्ञापन
सवायजपुर। जिलाधिकारी पुलकित खरे की पहल पर भरखनी विकास खंड के माननगला में स्थित रामताल के सुंदरीकरण की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को सवायजपुर तहसीलदार और ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता ने खंड विकास अधिकारी के साथ रामताल का निरीक्षण किया। सहायक अभियंता ने बताया कि रामताल में चारों ओर सीढ़ियों का निर्माण कराने के साथ ही परिसर में इंटरलॉकिंग कराई जाएगी।
अधिकारियों की टीम ने रामताल स्थित मंदिर के पुजारी बाबा शिवदास से बात की। मंदिर में उस स्थान को भी देखा जहां मूर्तियां स्थापित हैं। सहायक अभियंता राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रामताल में सिर्फ एक तरफ सीढ़ियां बनीं हैं।
इसके कारण श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। यहां चारों ओर सीढ़ियां बनवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि डीएम ने नहर पटरी से मंदिर तक की सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए हैं। अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। इस दौरान तहसीलदार मूसाराम थारू, बीडीओ विद्याशंकर कटियार, अवर अभियंता दीपक राजपूत, सुजीत कटियार, ग्राम प्रधान अमित सिंह, प्रमोद मिश्रा, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।