{"_id":"60d0c7ef8ebc3e29e92cdee2","slug":"sports-hardoi-news-knp6355985141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरपालपुर क्रिकेट क्लब का मां मंगला देवी टूर्नामेंट ट्राफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरपालपुर क्रिकेट क्लब का मां मंगला देवी टूर्नामेंट ट्राफी पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। मां मंगला देवी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हरपालपुर क्रिकेट क्लब ने हरदोई क्रिकेट क्लब को 47 रन से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
कस्बे के बाबा कॉलेज के मैदान में टूर्नामेंट का फाइनल मैच 16-16 ओवर का खेल गया। हरपालपुर टीम के कप्तान सगीर अहमद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 144 रन का स्कोर बनाया। हरदोई क्रिकेट क्लब की टीम 97 बना पर आल आउट हो गई।
हरपालपुर क्रिकेट क्लब को 47 रन से विजेता घोषित किया गया। मैन ऑफ सीरीज हरपालपुर टीम के अनुज को मिला जिन्होंने 8 विकेट व 12 रन दिए।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरू ने मैच में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि अनिल गुप्त ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। आयोजक सर्वेश गुप्त उर्फ शीबू, गौरव अग्रवाल, फिरोज अंसारी, राशिद सिद्दीकी, हरिमोहन यादव आदि मौजूद रहे।