फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Speed is becoming time, roads are turning red

रफ्तार बन रही काल, सड़कें हो रहीं लाल

Mon, 07 Mar 2022 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
Speed is becoming time, roads are turning red
हरदोई। वाहन चालकों की तेज रफ्तार और जल्दबाजी में सड़कें खून से लाल हो रहीं हैैं। इसके चलते कहीं किसी का लाल काल के गाल में समा रहा, तो कहीं मांग सूनी हो रही है।
विज्ञापन

जरा सी लापरवाही, थोड़ी सी जल्दबाजी जिंदगी भर का जख्म दे रही है। हादसों मेें अपनों को खोने वाले दर्द बयान कर अपील कर रहे हैं कि सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र में मझिला पुल पर वैन और कार की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हुई थी। वहीं, पाली में एक युवक हादसे का शिकार हुआ था। हादसों को याद कर इन परिवारों की आंखें झलक आतीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की तेज रफ्तार बनी थी बेटे का काल
पाली कस्बे के मोहल्ला मलिकाना निवासी अता हुसैन (22) जयपुर में सिलाई करता था। परिजनों के मुताबिक आठ दिसंबर को वह भाभी को लेकर बाइक से शाहाबाद रिश्तेदारी में जा रहा था।
वहां से वापस आते समय पाली-शाहाबाद मार्ग पर दरियापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे के समय हेलमेट न लगाए होने से अता हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया था।
उसके तीसरे दिन लखनऊ ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। मां रुक्सदी बेगम आज भी बेटे के गम में बीमार रहती हैं। किसी का बेटा मां से जुदा न इसके लिए वाहन चालकों को सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील करती हैं।
वैन की तेज गति ने निगलीं थीं तीन जिंदगियां
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम टेनी निवासी मोहनलाल (55) और कटिया देवरिया निवासी होरीलाल के साथ वैन से परिवार के शारदा की बेटी के यहां तीज का सामान देकर 16 अगस्त 2021 की शाम सुरसा के ढोडपुर से घर लौट रहे थे।
ास्ते में सुरसा थाना क्षेत्र में बिलग्राम मार्ग पर मझिला पुल के पास सामने से आ रही कार से तेज रफ्तार वैन की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में मोहनलाल, होरीलाल और वैन चालक राबिन (25) की मौत हो गई थी।
हादसे के सात माह गुजरने के बाद हादसे का मंजर याद कर परिजनों की रूह कांप जाती है।
हादसे मेें तीन परिवारों की खुशियां छीन ली थीं। राबिन के पिता दयाराम कहते हैं कि जो तेज रफ्तार की गलती बेटे ने की थी, ऐसी गलती कोई मत करना। जिसका दर्द आज भी तीन परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें।

सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना न भूलें। कार चलाते समय सीट बेल्ट और बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। जिससे खुद और दूसरों को भी गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचने में मदद करें।
- राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed