{"_id":"833e6b9fce5f5fd70e2b9ef094db527b","slug":"special-train-tank-cracked-people-looted-diesel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल ट्रेन का टैंक फटा, लोगों ने डीजल लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल ट्रेन का टैंक फटा, लोगों ने डीजल लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से चलकर दिल्ली आनंद विहार जा रही स्पेशल ट्रेन के इंजन का टैंक फटने से डीजल बहने लगा। आसपास के लोग बाल्टियों में डीजल भर कर ले जाने लगे। आरपीएफ व जीआरपी के मौके पर पहुंचने के बाद भी डीजल की लूट होती रही। रेलवे प्रशासन ने इंजन का टैंक खाली कराया और एक मालगाड़ी का इंजन लगाकर करीब ढाई घंटे के बाद ट्रेन को रवाना किया।
रविवार को लखनऊ से दिल्ली के आनंद विहार जा रही स्पेशल ट्रेन संख्या 04403 शाम पांच बजे हरदोई स्टेशन से होकर गुजर रही थी। इस बीच इंजन का टैंक फटने से डीजल बहने लगा। यह देख लोग ड्राइवर को सचेत करने के लिए शोर मचाने लगे। ट्रेन शाम 5:10 बजे हरदोई स्टेशन पर रुकी। ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को डीजल टैंक फटने की सूचना दी। टैंक से बहते डीजल को भरने के लिए लोग बाल्टियां लेकर दौड़ पड़े और डीजल भरने लगे। आरपीएफ और जीआरपी के रोकने पर भी लोगों ने डीजल भरना बंद नहीं किया।
बाद में स्टेशन अधीक्षक और रेलवे के अधिकारियों ने आरपीएफ और जीआरपी की मदद से इन्हें भगाया। अधिकारियों ने टैंक से ड्रम में डीजल भरवाना शुरू किया। इसमें करीब दो घंटे लग गए। ट्रेन की रवानगी में देरी होने पर इसमें बैठे यात्री हंगामा करने लगे। कई यात्रियाें ने स्टेशन मास्टर रूम में भी शोरशराबा किया। इस पर एक मालगाड़ी को करना स्टेशन पर रोककर उसका इंजन स्पेशल ट्रेन में लगाया गया। शाम 7:35 बजे ट्रेन को रवाना किया जा सका। स्टेशन अधीक्षक रामरतन ने बताया कि डीजल टैंक फटने के बारे में अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। मालगाड़ी का इंजन मंगवाकर ट्रेन रवाना कर दी गई।