फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SPECIAL TEAM search missing boy

स्पेशल टीम ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से बालक को किया तलाश

Fri, 06 Nov 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
SPECIAL TEAM search  missing boy
जरौआ गांव में मौजूद पुलिस डॉग स्क्वॉयड व पुलिस टीम के सदस्य। संवाद - फोटो : HARDOI
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौआ से अपहृत बालक का अभी तक पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को पुलिस ने डॉग स्क्वाड, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम के साथ क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। एसपी अनुराग वत्स भी मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन

ग्राम चपरतला निवासी प्रमोद सिंह की पत्नी दीपा 10 दिन पूर्व बेटी व आठ वर्षीय बेटे रुद्रप्रताप सिंह के साथ ग्राम जरौआ स्थित मायके आई थी। बुधवार दोपहर रुद्रप्रताप खेलते-खेलते घर के बाहर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता न चलने पर मामा दिलीप सिंह ने गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश होने व भांजे के अपहरण की आशंका जता कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुरुवार को एक के बाद एक कई घरों की तलाशी ली थी। लेकिन रुद्र का कहीं पता नहीं चल सका। बालक को सकुशल तलाशने के लिए एसपी अनुराग वत्स ने सात टीमें गठित की हैं। शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच, लखनऊ आईजी कार्यालय से आई टीम ने डॉग स्क्वाड की मदद से गांव में व आसपास बालक को तलाश किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

एसपी अनुराग वत्स ने भी अधिकारियों के साथ गांव पहुंच कर जांच की और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस, क्राइम ब्रांच व लखनऊ से आई टीम समेत एएसपी पश्चिमी कपिल देव व सीओ हरियावां एसआर कुशवाहा ने परिजनों से बात की। इसके साथ ही दिलीप के घर, आसपास के तालाब, बाग, खाली पड़े घरों व झाड़ियों के पास तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक संदिग्ध हिरासत में
बालक रुद्र प्रताप के अपहृत होने के मामले में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
अपहर्ता का मैसेज आने की चर्चा
चर्चा है कि गुरुवार दोपहर अपहर्ता ने घर के ही एक सदस्य के मोबाइल फोन पर लगभग 11 बजे मैसेज कर रात दस बजे तक जनपद सीतापुर बुलाया था। इसके कुछ देर बाद एक और मैसेज आया। परिजनों ने उस नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद आया। हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। कोतवाल राजकरन शर्मा ने कहा कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed