{"_id":"6737886026562533520a03cf","slug":"sp-strict-on-those-giving-false-information-on-up-112-orders-action-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-122583-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: यूपी 112 पर झूठी सूचनाएं देने वालों पर एसपी सख्त, कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: यूपी 112 पर झूठी सूचनाएं देने वालों पर एसपी सख्त, कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। यूपी 112 पर झूठी सूचनाएं देना अब मुसीबत का सबब भी बन सकता है।
पिछले कुछ दिनों में झूठी सूचनाओं पर दर्ज हुए मामलों में हकीकत सामने आने पर कार्रवाई भी हो चुकी है। अब पुलिस अधीक्षक ने 21 सितंबर से आठ नवंबर के बीच यूपी 112 पर आई शिकायतों में झूठी शिकायत करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई का ब्योरा भी एसपी ने सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों से तलब किया है।
कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने और आपात स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए शासन ने यूपी 112 की व्यवस्था बना रखी है। पिछले कुछ समय में यह भी देखा गया कि यूपी 112 पर विरोधियों काे फंसाने के लिए या फिर सिर्फ पुलिस को परेशान करने के लिए झूठी सूचनाएं दे दी जाती हैं। सूचनाएं मिलने पर कंट्रोल रूम से इसका इवेंट नंबर दिया जाता है और पुलिस को मौके पर भेजा जाता है। मौके पर छानबीन के दाैरान पता चलता है कि घटना हुई ही नहीं है।
कई बार ऐसा भी हुआ कि पुलिस ने यूपी 112 पर मिली सूचना और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन जांच में पूरा मामला ही गलत निकला। ऐसे मामलाें में झूठी शिकायत और रिपोर्ट दर्ज कराने वालों पर भी कार्रवाई जनपद में हो चुकी है। इसी क्रम में एसपी नीरज कुमार जादौन ने 21 अक्तूबर से आठ नवंबर तक यूपी 112 पर दर्ज कराई गईं सूचनाओं में से गलत पाई गईं सूचनाओं को लेकर सख्त रुख दिखाया है। झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और इसका पूरा ब्योरा भी उपलब्ध कराने के निर्देश एसपी ने दिए हैं।
विज्ञापन
केस-1
टड़ियावां थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी दिलीप कुमार ने यूपी 112 पर सूचना दी कि गोलू ने उससे रुपये लूट लिए हैं। पुलिस मौके पर गई तो पता चला कि दिलीप और गोलू आपस में सगे भाई हैं। पुलिस ने मौके से दिलीप को फोन किया तो उसने फोन ही नहीं उठाया।
केस-2
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कैखाई गांव निवासी मोहनलाल ने यूपी 112 पर सूचना दी थी कि 28 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मोहनलाल मौके पर नहीं मिला। फोन पर बात हुई तो पता चला कि मोबाइल फोन गिर गया था और मिल गया है।