{"_id":"57d459d04f1c1b3d3b31bd01","slug":"sp-has-ten-goons-up-swami-prasad-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के गुंडाें से दहला गया है यूपी: स्वामी प्रसाद मौर्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के गुंडाें से दहला गया है यूपी: स्वामी प्रसाद मौर्य
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद माौर्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के गुंडों से प्रदेश की जनता दहल गई है। आगामी चुनाव में सपा सरकार अपने आप नेस्तनाबूत हो जाएगी। वह शनिवार को गांधी भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा नेता मौर्य ने बसपा प्रमुख मायावती पर जमकर निशाना साधा। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती दलितों की नहीं दौलत की बेटी हैं। कांग्रेस खाट पर चर्चा करके अपनी खटिया खड़ी कर रही है। भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं से सीधी बातचीत करते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताने की भी अपील की।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान यहां भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के उपरांत शाम को हरदोई से लखनऊ जाते समय संडीला में भाजपा नेता एसपी मौर्य के आवास पर कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 21 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली भाजपा की रैली में अधिक से अधिक लोगों के साथ पहुंचने की अपील की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भाजपा सांसद अंजुबाला की जनता से दूर रहने शिकायत की। इस मौके पर डा. अरुण मौर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, राजेश अगिभनहोत्री, राजकुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन