{"_id":"6228e77646ef2e62785c821e","slug":"sp-hardoi-news-knp6847698173","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन पर नहीं भरोसा, मतगणना स्थल का करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन पर नहीं भरोसा, मतगणना स्थल का करेंगे घेराव
विज्ञापन
हरदोई। समाजवादी पार्टी बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र शेखर चौधरी ने मतगणना के दौरान ईवीएम, पोस्टल व डाक बैलेट के साथ गड़बड़ी की आशंका जताई है। संदेह जताया कि मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मी व अधिकारी मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। उन्होंने काउंटिंग के दौरान मतगणना स्थल को 20 हजार कार्यकर्ताओं के साथ घेरे रहने की घोषणा की।
पार्टी कार्यालय पर पत्रक ार वार्ता में उन्होंने कहा कि सोनभद्र, सुल्तानपुर, बरेली और बनारस में प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों में बैलेट पेपर पाए जाने के कारण जनता के मतों की असुरक्षा पर संदेह है। सोनभद्र में एसपी की गाड़ी में बैलेट बरामद हुए, इसलिए किसी भी प्रशासनिक अधिकारी पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। एग्जिट पोल बताने वाली एजेंसियों पर झूठे सर्वे दिखाने का आरोप लगाया। यहां सपा जिला महासचिव वीरेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के तहत इतनी बड़ी संख्या में एकजुट होने की इजाजत नहीं है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से भी मतगणना स्थल का घेराव नहीं करने दिया जा सकता। मतगणना स्थल की हद में भी इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का प्रवेश वर्जित है।