फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP against the government , 'AAP' by performance

सपा सरकार के खिलाफ ‘आप’ ने किया प्रदर्शन

Tue, 16 Jun 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 16 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
SP against the government , 'AAP' by performance

शाहजहांपुर में पत्रकार की हत्या एवं यूपी सरकार को

विज्ञापन
तानाशाह बताकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी की जनपदीय इकाई के नगर प्रभारी माणिक अग्निहोत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी शाहजहांपुर में पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या से काफी आहत है। इन उदाहरणों को देखकर यही लगता है कि यूपी में अब जनता सुरक्षित नहीं रह गई है।

उन्होंने इन सारे मुद्दों और हर वर्ग की समस्याओं से जूझते देख सरकार को तानाशाह करार दिया। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंप आम जनता को सुरक्षा के साथ साथ पत्रकार की हत्या के मामले में परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed