{"_id":"f629eba50b615e984e6f7b31848c02aa","slug":"sought-compensation-for-loss-of-crops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों के नुकसान का मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों के नुकसान का मांगा मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू (अ) की किसान पंचायत में किसानों की समस्याओं
विज्ञापन
पर चर्चा करते हुए डीएम को ज्ञापन भेज कर निस्तारण की मांग की गई है। इस
दौरान तूफानी हवाओं और बारिश से बर्बाद फसलों के लिए किसानों को शीघ्र
सहायता और उनके कर्जों की माफी की मांग प्रमुख रही।
साथ ही कटाई के मद्देनजर अग्निकांडों से बचाव को विद्युत आपूर्ति के शेड्यूल में बदलाव की भी मांग उठी। विद्युत उपकेंद्र पर हुई पंचायत में किसानों ने अबकी आंधी-पानी में साठ प्रतिशत तक फसलें बर्बाद होने की बात कहते हुए सरकार से सर्वे के बाद शीघ्र मदद देने के हक में आवाज उठाई।
साथ ही विशेष छूट पर ट्यूबवेल कनेक्शन मांगे गए। इस दौरान डीएम को देने को एक ज्ञापन तैयार किया गया। ज्ञापन में बारिश से फसल बर्बादी पर मुआवजा तथा कर्ज माफ करने, गेहूं के लिए क्रय केंद्र खुलवाने, कटाई के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति का समय बदल कर शाम छह से सुबह छह बजे तक करने।
कई गांवों में किसानों के आधार कार्ड की व्यवस्था करने, किसानों को विशेष छूट पर पांच हार्सपावर के ट्यूबवेल कनेक्शन देने, बिजली बिलों में माफी, माइनरों की सिल्ट साफ कर पानी टेल तक पहुंचना सुनिश्चित कराने, शाहाबाद तिराहे से गोपामऊ तक व जहानीखेड़ा तक दोनों मार्गों को ठीक कराने आदि मांग रखी गई हैं।
इस मौके पर रावेंद्र सिंह चौहान, रामचंद्र, प्रेमपाल गौतम, मुनेश्वर, शाकिर, कुंदन, बहादुर सिंह ढिल्लो, रंजीत सिंह, संतोष कुमार, जरनैल सिंह, कश्मीर सिंह, इकबाल सिंह, सत्येंद्र बहादुर सिंह, अशोक कुमार व संदीप कुमार आदि मौजूद थे।