फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Songs of the joy of the big day started echoing in Sihi houses

सीही घरों में गूंजने लगे बड़े दिन की खुशियों के गीत

Thu, 24 Dec 2020 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Songs of the joy of the big day started echoing in Sihi houses
फोटो-4-महात्मा गांधी मार्ग स्थित दुकान पर सजे क्रिसमस ट्री। संवाद - फोटो : HARDOI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। क्रिसमस का त्योहार शुक्रवार को जिले में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुवार देर शाम तक चर्च में क्रिसमस ट्री की तैयारियों का दौर जारी रहा। देर रात चर्च की घंटी बजाकर भी पर्व के शुरुआत की जानकारी दी गई। एक दिन पहले से ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि कोविड-19 को देखते हुए इस बार मेला नहीं लगाया जाएगा। हालांकि बाजार में खुशियों के लिए खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है।
क्रिसमस पूरे जिले में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म की तैयारियों के चलते साज सज्जा की जा रही है। बुधवार को दो दिन पहले से ही कैरोल देने का क्रम भी जारी है। इस दौरान लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं। शहर के मैथाडिस्ट चर्च की छटा अलग ही नजर आती है। यहां की साफ-सफाई का काम तो एक सप्ताह पहले से ही शुरू कर दिया गया और सजावट का काम हो रहा है। चर्च के प्रेयर हॉल को सजाया गया है। कक्ष में क्रिसमस ट्री को आकर्षक और चमकदार झालरों की चादर ओढ़ाई गई है। प्रबंधक अनिल सिंह एडवोकेट ने बताया कि क्रिसमस का पर्व वैसे तो शुक्रवार को है। शुक्रवार को क्रिससम के दिन चर्च में सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो जाएगा। वहीं फादर के निर्देशन में प्रभु यीशु के जन्मदिन पर प्रार्थनाएं की और गीत गाए जाएंगे। 25 दिसंबर को हर बार की तरह ही जो मेला लगाया गया जाता था वह इस बार नहीं लगाया जाएगा। भीड़भाड़ चर्च के अंदर भी नियंत्रित रखी जाएगी।
विज्ञापन

कैंडिल से रोशन होगा चर्च का आंगन
प्रबंधक अनिल सिंह ने बताया कि क्रिसमस पर प्रभु यीशु का आशीर्वाद और उनका प्यार पाने के लिए लोगों में मोमबत्ती जलाने की आस्था है। चर्च के प्रार्थना कक्ष में कैंडल जलाने के लिए दूर-दूर से प्रभु को मानने वाले लोग आते हैं। कहा जाता है कि प्रभु यीशु कैंडल की रोशनी की तरह जीवन में प्रकाश और गायब होते मोम की तरह दु:खों को दूर करते हैं। चर्च का आंगन कैंडल की रोशनी से देर शाम तक रोशन होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटा कैप से लेकर क्रिसमस ट्री की खूब हुई मांग
क्रिसमस का पर्व सबसे अधिक बच्चों के लिए खास होता है। कहा जाता है कि इस दिन सेंटा क्लाज बच्चों को उपहार बांटते हैं। ऐसे में क्रिसमस के पर्व से पहले दुकानें भी बच्चों को देने वाले उपहारों के लिए सज गई हैं और लोगों ने अपने अपने बच्चों को उपहार देने को खरीदारी भी कर ली है। उपहार विक्रेता पीयूष खन्ना ने बताया कि 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले क्रिसमस को लेकर गुरुवार को क्रिसमस ट्री, सेंटा की कैप व हैंगिंग बेल्स की बिक्री खूब हुई। उन्होंने बताया कि क्रिसमस ट्री जहां 45 रुपए से लेकर 1550 रुपए तक की उपलब्ध हैं वहीं सेंटा की कैप 25 से 50 रुपए तक की रेंज में उपलब्ध हैं। इन सबकी बिक्री खूब की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed