फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   social media se hui sinakt

सोशल मीडिया के जरिये हुई नहर में मिले शव की शिनाख्त

Mon, 22 Jun 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
social media se hui sinakt
हरदोई। दो दिन पूर्व लोनार कोतवाली क्षेत्र में सहोरा के निकट शारदा नहर में मिले महिला के शव की शिनाख्त सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखने के बाद उसके पुत्र ने की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम धनेऊली के ग्रामीण खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान शारदा नहर में सहोरा के निकट महिला का शव उतराता नजर आने पर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे बावन चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की मदद से शव निकलवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। मृतका की फोटो शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम पटकापुर निवासी रामलाल ने फोटो देखी तो मोर्चरी पहुंचकर मां शांती (50) पत्नी श्याम लाल के रूप में उसकी शिनाख्त की। राम लाल ने बताया कि शुक्रवार देर शाम मां शौच के लिए गांव के पास से निकली नहर किनारे गई थी। उसने पैर फिसलने से नहर में डूबने से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed