{"_id":"979ec0ba329134c48f857e118b173761","slug":"smoke-stampede-broke-out-at-the-rehab-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्वास केंद्र में उठे धुएं से मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्वास केंद्र में उठे धुएं से मची भगदड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 08 May 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में संचालित पोषण
विज्ञापन
पुनर्वास केंद्र के रसोईघर से धुआं निकलने से केंद्र में भर्ती बच्चे और
परिजन घबरा गए। आनन-फानन में ये लोग वार्ड से भाग खडे़ हुए, मगर रसोइया
मौके से नदारद था। इससे काफी देर तक अफरा तफरी रही।
पोषण एवं पुनर्वास केंद्र पर कुपोषित बच्चों को भर्ती कर उनको पौष्टिक आहार दिया जाता है। इसके लिए रसोईघर की व्यवस्था की गई है। मगर यहां पर बच्चों के दिए जाने वाले भोजन में खेल किया जाता है। बच्चों के दूध से कर्मचारियों का पोषण हो रहा है।
गुरुवार को यहां तैनात रसोइया दूध की मलाई निकाल कर उससे घी बना रहा था। वह रसोई गैस पर मलाई चढ़ाकर चला गया। मलाई जलने से धुआं उठने लगा। वार्ड में भी धुआं भर गया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। इस संबंध में सीएमएस डा. आर के मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।