फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Smita and Sharad was successful in the long jump

लंबी कूद में स्मिता और शरद वर्मा ने बाजी मारी

Fri, 26 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 26 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Smita and Sharad was successful in the long jump

हरदोई। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 36 वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह के पहले दिन गुरुवार को छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लंबी कूद में स्मिता और शरद ने बाजी मारी।

विज्ञापन


समारोह में 400 मीटर दौड़ में ज्ञानू पाल प्रथम, शालू सिंह द्वितीय एवं नेहा भार्गव तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद छात्रा वर्ग में स्मिता प्रथम, गरिमा सिंह द्वितीय व शालू सिंह तीसरे स्थान पर रहे। छात्र वर्ग में शरद वर्मा, कीर्ति आजाद, दीपेंद्र सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। गोला फेंक में शरद वर्मा प्रथम, अमरजीत कुशवाहा द्वितीय व अभिषेक मानस तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


400 मीटर दौड़ में अलोक कुमार शुक्ला प्रथम, अमित कुमार द्वितीय व दिनेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक छात्रा वर्ग में आरती पांडे प्रथम, गरिमा सिंह द्वितीय व हिमांशी गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक छात्रा वर्ग में नेहा भार्गव प्रथम, आरती पांडे द्वितीय एवं हिमांशी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंची कूद छात्रवर्ग में कीर्ति आजाद प्रथम, संदीप कुमार द्वितीय एवं प्रतीक भार्गव तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में छात्र वर्ग में शिवांशु शुक्ला प्रथम, उदय प्रताप द्वितीय एवं अमित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इसके पहले शुभारंभ पिहानी जीडीसी प्राचार्य डा. सुधीर कुमार सिंह चौहान ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया।


अध्यक्षता प्राचार्य डा. रामकुमार मिश्र ने की। समारोह में महाविद्यालय के विभिन्न टीमों ने मार्च पास्ट आयोजित किया व एनसीसी कै डेट्स ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस मौके पर डा. मीना श्रीवास्तव के अलावा क्रीड़ा प्रभारी डा. तारकेश्वर गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed