{"_id":"5762eefd4f1c1bb26511dea2","slug":"skins-businessman-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाल व्यापारी की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाल व्यापारी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
मर्डर के बाद घटनास्थल पर फैला खून
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। महिलाबाद थाना क्षेत्र के रहीमाबाद निवासी युवक की हत्या के बाद शव संडीला कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज पुलिया के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के रहीमाबाद निवासी शकील कुरैशी (35) जानवरों की खाल बेचने का कारोबार करता था। बुधवार सुबह वह व्यवसाय के सिलसिले में लखनऊ गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच आफ रहा। परिजनों ने मलिहाबाद थाने में गुमशुदगी की सूचना दी।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह संडीला कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज पुलिया के पास युवक का शव मिला। गले पर रस्सी से कसे जाने के निशान थे। सूचना पर पहुंचे शकील के चचेरे भाई शफीक ने शिनाख्त की। शफीक ने बताया कि रात करीब नौ बजे शफीक की छोटे भाई रिजवान से बात हुई थी। उसने बताया था कि रोडवेज बस से आ रहा है। शफीक ने हत्या की आशंका जताई है। सीओ चरन सिंह ने बताया कि गले पर रस्सी के निशान थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन