फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Six shops seals, records and other goods seized

छह दुकानें सील, अभिलेख व अन्य सामान जब्त

Thu, 17 Dec 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Six shops seals, records and other goods seized
फोटो-11- एआरटीओ दफ्तर के सामने दुकान में रखे अभिलेख देखती एसडीएम लक्ष्मी एन व सीओ सिटी विकास जायसवा - फोटो : HARDOI
हरदोई। एसडीएम सदर लक्ष्मी एन ने गुरुवार को सीओ विकास जायसवाल के साथ एआरटीओ दफ्तर के सामने संचालित दुकानों पर छापा डाला। एसडीएम ने दुकानों पर रखे संदिग्ध अभिलेख, मोहर व लैपटॉप कब्जे में ले लिया। 6-7 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के साथ ही एसडीएम ने गेट के सामने स्थित दुकानों को सील करा दिया है। एसडीएम लक्ष्मी एन ने बताया कि एआरटीओ प्रवर्तन से पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर के बाहर स्थित दुकानों पर दलालों का जमावड़ा लगने व वहां से फर्जीवाड़ा किए जाने की शिकायत मिलने पर गुरुवार की दोपहर एसडीएम सदर लक्ष्मी एन ने सीओ सिटी विकास जायसवाल के साथ दफ्तर के सामने संचालित दुकानों पर छापा डाला। पुलिस टीम के साथ पहुंचे अधिकारियों को देख मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।
विज्ञापन

दुकानों पर व उसके आस पास जमावड़ा लगाए लोग टीम को देखकर मौके से भाग गए। एसडीएम ने दुकानों पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए 6-7 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही एसडीएम ने दुकानों पर रखे अभिलेख देखे। फर्जीवाड़े व दलाली संबंधी अभिलेख होने की आशंका पर एसडीएम ने बरामद अभिलेख, मोहरें व एक लैपटॉप कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दुकान में रखी अलमारी न खुलने पर चाभी वाले को मौके पर बुलाकर अलमारी खुलवाई गई और उसमें रखे अभिलेख भी जब्त कर लिए गए। एसडीएम ने अपनी मौजूदगी में सामने स्थित सभी छह दुकानें सील करा दीं। एसडीएम लक्ष्मी एन ने बताया कि एआरटीओ प्रवर्तन को बरामद अभिलेख, मोहर व लैपटाप की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
अस्थायी दुकानें हटवाने के दिए निर्देश
एआरटीओ दफ्तर के बाहर संचालित दुकानों पर छापा डालने पहुंची एसडीएम सदर लक्ष्मी एन ने आस पास अवैध रूप से लकड़ी के खोखों में दुकानें संचालित होने पर नाराजगी जताई। कहा कि दफ्तर के आसपास किसी भी प्रकार का अतिक्रमण व अस्थायी दुकानों का संचालन न किया जाए। दोबारा निरीक्षण में दुकानें पाई गईं तो कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम लक्ष्मी द्वारा दुकानों पर छापा डाले के बाद दुकानदार व वहां मौजूद अराजकतत्व मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि सामने स्थित दुकानों में एक या दो लोगों ने जनसेवा केंद्र की आईडी ले रखी है। दुकानों से ड्राइविंग समेत अन्य कार्यों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाने की सुविधा दी जाती थी, लेकिन कुछ लोगों ने दुकानों पर बैठ कर वहां से दलाली करना शुरू कर दिया। जिसके चलते दुकानों पर दिन भर भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed