फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   six people stay at nijamuddin isolated

निजामुद्दीन मरकज के पास मिली शाहाबाद के छह लोगों की लोकेशन

Sat, 18 Apr 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
six people stay at nijamuddin isolated
शाहाबाद। निजामुद्दीन मरकज से लौटे जमातियों के संपर्क में आने वाले लोगों को लेकर प्रशासन खासा सतर्क हैं। प्रशासन ऐेसे लोगों के फोन कॉल्स का ब्योरा भी जुटा रहा हैं। इसमें शाहाबाद कस्बे के छह लोगों की तात्कालिक लोकेशन दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज के आसपास मिलने की बात पता चलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। सभी छह लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

निजामुद्दीन मरकज में शामिल लोगों में से कई के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही केंद्र और राज्य सरकार का खुफिया तंत्र अलर्ट है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली मरकज में तब्लीगी जमात के दौरान सक्रिय मोबाइल फोन नंबरों का ब्योरा भी निकाला गया है। इसमें शाहाबाद कस्बे के छह लोगों की तात्कालिक लोकेशन भी मरकज के आसपास पाई गई।
विज्ञापन

इस संबंध में गोपनीय रिपोर्ट पुलिस और प्रशासन को भेजी गई है। जिन छह लोगों के मोबाइल नंबर मरकज के आसपास सक्रिय पाए गए हैं, उनकी जांच की गई तो पता चला कि इनमें से दो लोग शाहाबाद कस्बे के एक सेंटर में पहले से ही क्वारंटीन हैं। जबकि अन्य चार लोगों से संपर्क कर उन्हें भी सीएचसी बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी छह लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना की जांच के लिए उक्त लोगों का नमूना भेजा जा रहा है। उधर शाहाबाद कोतवाल महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि लोकेशन के आधार पर एहतियातन इन सभी का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।

पिहानी से दो लोग भेजे गए आइसोलेशन वार्ड
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के चपरतला मार्ग पर एक मकान में रह रहे दो व्यक्तियों के संदिग्ध होने की सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। दोनों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। सीएचसी पिहानी के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ गोपनीय सूचनाएं मिली थीं। इसलिए दोनों को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed