{"_id":"5724f3f54f1c1b9934a91784","slug":"six-judicial-officials-likely-to-come-into-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह न्यायिक अधिकारियों के जिले में आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह न्यायिक अधिकारियों के जिले में आने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
अदालत
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। उच्च न्यायालय से जारी सूची के अनुसार जयशील पाठक जिले के नए जनपद न्यायाधीश होंगे। करीब चार माह से रिक्त चल रही कोर्ट में मंगलवार तक नए जिला जज के कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। उधर, न्यायिक अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी कर दी गई है। छह न्यायिक अधिकारी जिले में आ रहे हैं।
विज्ञापन
31 दिसंबर को तत्कालीन जिला जज नरेश जैन रिटायर हो गए थे। तब से कोर्ट रिक्त चल रही है। शुक्रवार को उच्च न्यायालय ने आदेश जारी कर नए जिला जज की जनपद में नियुक्ति कर दी गई है। हाथरस जिले में कार्यरत जिला व सत्र न्यायाधीश जयशील पाठक जिले के नए जनपद न्यायाधीश होंगे। वहीं देर शाम न्यायिक अधिकारियों की प्रारंभिक तबादला सूची भी जारी कर दी गई। जिले में कार्यरत अपर जिला जज कैडर में कमला सिंह यादव का आगरा, श्रीकांत वर्मा का बरेली, रामसागर मिर्धा का रमाबाईनगर, जगन्नाथ मिश्रा का मेरठ, सिविल जज जूनियर डिवीजन कैडर में यशपाल का अनूपशहर (बुलंदशहर), मो. तौफीक रजा का अलीगढ़ तबादला किया गया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन कैडर में प्रभानाथ त्रिपाठी का तबादला सुल्तानपुर किया गया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में अपर जिला जज स्तर के तीन न्यायिक अधिकारी गैर जनपद से जिले में आ रहेहैं। जिसमें संजय आगरा से, रामबाबू शर्मा कानपुर नगर से, कृष्ण कुमार सिंह सहारनपुर से आ रहे हैं। सिविल जज जूनियर डिवीजन कैडर में फैजाबाद से आनंद शुक्ला, रमाबाईनगर से सुनीता शर्मा आ रही है। सिविल जज सीनियर डिवीजन कैडर में मुरादाबाद से गजेंद्र का तबादला किया गया है।
विज्ञापन