फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Six booked for dowry death, husband and mother-in-law arrested

Hardoi News: छह पर दहेज हत्या की रिपोर्ट, पति और सास गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Six booked for dowry death, husband and mother-in-law arrested
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के फकीराबाद में सात मई की रात संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी पति और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के खटेली निवासी अशोक कुमार ने शनिवार को टड़ियावां थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि उसने अपनी पुत्री नेहा की शादी 25 अप्रैल 2024 काे फकीराबाद निवासी नीरज के साथ की थी। शादी में बाइक और 50 हजार रुपये के साथ घरेलू सामान भी दिया था। ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। सोने की चेन और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर नेहा का उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि सात मई की रात दहेज न मिलने और पिता से शिकायत दर्ज कराने से नाराज होकर ससुरालीजनों ने नेहा की हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया।
जानकारी पर अशोक ने ही पुलिस काे घटना की सूचना दी और पोस्टमार्टम के बाद शव अपने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति नीरज, ससुर अशोक, सास किरन, जेवर सुरजीत, जेठानी राधा और ननद सरिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ हरियावां संतोष सिंह ने बताया कि नीरज और उसकी मां किरन को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed