{"_id":"6677224d193ba9d64000e564","slug":"sir-people-have-encroached-upon-government-leased-land-hardoi-news-c-213-1-hra1001-116088-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: साहब, सरकारी, पट्टा की भूमि पर लोगों ने कर लिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: साहब, सरकारी, पट्टा की भूमि पर लोगों ने कर लिया कब्जा
विज्ञापन
टड़ियावां/संडीला/भरावन। शनिवार को डीएम और एसपी ने थाना टड़ियावां में आमजन की शिकायतों को सुना। सरकारी भूमि और पट्टा की जमीन पर कब्जा की शिकायतों पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। कानूनगो और लेखपालों को निर्देश दिए कि रोस्टर बनाकर प्रत्येक गांव का भ्रमण करें। भूमि कब्जाने वालों पर एंटी भूमाफिया में कार्रवाई करें और जेल भेजे।
थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने लोगों की शिकायतों को सुना। सरकारी और पट्टों की भूमि की अधिक संख्या में शिकायतें प्राप्त हुईं। कानूनगो और लेखपालों से कहा कि गांवों के नियमित भ्रमण के साथ ही सरकारी एवं गैरसरकारी भूमि की पैमाईश करें। पुलिस फोर्स के साथ सभी भूमि को कब्जा मुक्त कराएं।
राजस्व अधिकारी सरकार की मंशा के अनुसार पीड़ित को न्याय और गरीबों को हक दिलाने के लिए काम करें। किसी भी दबंग, अपराधी और भूमाफिया से डरे नहीं। एसपी केशव चंद गोस्वामी ने सीओ और थानाध्यक्ष से कहा कि बीट सिपाहियों को राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर संयुक्त रुप से गांवों के भ्रमण के लिए निर्देशित करें। एएसपी पश्चिमी, सीओ हरियावां, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। यहां पर 28 शिकायतों में से तीन का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन
संडीला कोतवाली में सीओ शिल्पा कुमारी, नायब तहसीलदार देवानंद श्रीवास्तव ने शिकायतों को सुना। आठ शिकायतें आईं और किसी का भी निस्तारण नहीं किया जा सका। कोतवाल बिजेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
भरावन के अतरौली थाने पर प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने शिकायतों को सुना। आठ शिकायतें दर्ज की गईं। दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया