फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sir, I have lung disease, please get me an Ayushman card.

Hardoi News: साहब! फेफड़ों की बीमारी है, आयुष्मान कार्ड बनवा दीजिए

Sat, 07 Mar 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sir, I have lung disease, please get me an Ayushman card.
फोटो 18 : सोनी। संवाद
हरदोई। साहब! फेफड़ों की बीमारी है, आयुष्मान कार्ड बनवा दीजिए। परिवार में पांच सदस्य होने के कारण आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है। इससे उपचार कराने में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मढि़या कसरावां की सोनी पुत्री राजेंद्र ने शनिवार को डीएम अनुनय झा को प्रार्थना पत्र देते हुए अपनी पीड़ा बताई और समाधान की गुहार लगाई।
विज्ञापन

तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। हालांकि संपूर्ण समाधान दिवस पर होली की खुमारी का असर दिखा, यहां पर 49 शिकायतों को दर्ज किया गया। मढि़या कसरावां की सोनी अपनी मां के साथ आई थीं। डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि अभी तक राशनकार्ड भी नहीं बन सका है। वहीं, परिवार में पांच सदस्य और आयु कम होने के कारण आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है।
विज्ञापन

सोनी ने बताया कि वह फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित है, उनका उपचार लखनऊ के मेडिकल कॉलेज से चल रहा है। उपचार के लिए आर्थिक समस्या रहती है। आयुष्मान कार्ड बन जाने से उपचार में आसानी होगी। सरकारी आर्थिक मदद दिलाए जाने की भी मांग की ताकि उपचार सुचारु हो सके। डीएम ने मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नयागांव देवरिया निवासी राजकुमार तिवारी ने दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव में भूमिहीन को पट्टा दिया गया है। लेखपाल ने उनके खेत में पट्टा की भूमि की पैमाइश कर दी है। साल-2016 से वह अपनी भूमिधरी को पाने के लिए तहसील के अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। अभी तक पैमाइश कर उनकी भूमि नहीं दिलाई गई। ऐसे ही अन्य फरियादियों ने अपनी शिकायतों को दर्ज कराया। डीएम ने शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। एसपी एके मीणा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

शाहाबाद में सीडीओ सान्या छाबड़ा ने शिकायतों को सुना। अधिकारियों को गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। संडीला में अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह की अध्यक्षता में 36 शिकायतें आईं। एएसपी सुबोध गौतम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भटिया, सीओ संतोष कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। सवायजपुर में एसडीएम मयंक कुंडू ने शिकायतों को सुना। 27 शिकायत दर्ज की गईं। दो का निस्तारण किया गया। नायब तहसीलदार देशराज भारती व राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

फोटो 18 : सोनी। संवाद

फोटो 18 : सोनी। संवाद

फोटो 18 : सोनी। संवाद

फोटो 18 : सोनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed