फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sir, did not get ration for two months

साहब, दो माह से नहीं मिला राशन

Mon, 22 Feb 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Sir, did not get ration for two months
मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते बिलग्राम के ग्राम सिराईचमऊ के ग्रामीण। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। साहब, दो माह से राशन नहीं मिल रहा है। यह व्यथा लेकर सोमवार को बिलग्राम के सिराईचमऊ के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बिलग्राम के ग्राम सिराईचमऊ निवासी रामपाल, प्रमोद, अजयपाल ने आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा कंप्यूटराइज्ड राशन की पर्ची अंगूठा लगवाकर निकलवा ली जाती है और राशन सामग्री नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी की जा रही है। दो माह से राशन न मिल पाने के कारण उनके परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है।
जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर रतीराम, रामसनेही, अवधेश कुमार, अवध किशोर, बृजकिशोर, देवराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed