फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Single nomination fixed for unopposed election on 13 posts of director

Hardoi News: निदेशक के 13 पदों पर एकल नामांकन से निर्विरोध निर्वाचन तय

Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Single nomination fixed for unopposed election on 13 posts of director
हरदोई। केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के निदेशक पद की चुनाव प्रक्रिया में रविवार में 13 पदों के लिए सभी पदों पर एकल नामांकन से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। सत्तादल समर्थित लोगों के नामांकन से भाजपा का दबदबा रहा।
विज्ञापन

केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड कार्यालय पर चुनाव प्रक्रिया को निर्वाचन अधिकारी डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने पूरा कराया। सहकारिता के सहायक आयुक्त अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के लिए पहले ही कार्यक्रम जारी हो गया था। प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निदेशक पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। रविवार को नामांकन प्राप्त किए गए हैं।
विज्ञापन

निदेशक पद के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती व भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री पीके वर्मा के पुत्र धीरज कुमार वर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष अजय कुमार अवस्थी ने भी नामांकन कराए हैं। बताया कि अन्य क्षेत्रों में किरन देवी पत्नी अवधेश कुमार कुशवाहा, विवेक कुमार, रामप्रकाश, सेवक राम, नीतू देवी पत्नी बृजेश कुमार, विनीता पत्नी बृजेश सिंह, कंचन पत्नी गोविंद पाठक, अभिषेक कुमार, नागेंद्र सिंह, आशा सिंह पत्नी लालता सिंह और विनोद कुमार राठौर ने नामांकन कराए हैं। सभी पदों पर एकल नामांकन से निर्विरोध चुनाव होना तय है। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed