फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Silent march by lawyers removed

वकीलों ने निकाला मौन जुलूस

Sun, 20 Mar 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 20 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Silent march by lawyers removed
वकीलों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन

हरदोई। प्रतापगढ़ और बिल्हौर में हुई अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को वकीलों ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर विरोध दिवस मनाया। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सतीश चंद्र सिंह और महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

वकीलों ने मांग की कि बिल्हौर में अधिवक्ता जितेंद्र पाल व प्रतापगढ़ के अधिवक्ता जवाहर मिश्र के परिजनों 50-50 लाख की धनराशि प्रदान की जाए और मृतकों के आश्रितों को नौकरी दी जाए। हत्यारोपियों को गिरफ्तार रासुका लगाया जाएा। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अविलंब अधिवक्ता अध्यादेश पारित किया जाए। इधर, 17 व 19 मार्च की हड़ताल से वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


संडीला। बिल्हौर के वकील जितेंद्र सिंह की हत्या के विरोध में बार काउंसिल आफ उप्र के आह्वान पर वकीलों ने मौन जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे अधिवक्ता भवन से मौन जुलूस के रूप में बस स्टैंड तक गए। वहां से वापस आकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष योगेंद्र त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई कि अधिवक्ता के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाए जाएं। हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उन पर रासुका लगाने की मांग की गई है। इस दौरान ज्ञापन में अधिवक्ता संघ के मंत्री मोहम्मद नसीम खां समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed