{"_id":"6543f4c9133b4bca56091694","slug":"shri-ramlila-bhawan-will-be-built-in-sandila-with-rs-119-crore-hardoi-news-c-213-1-hra1001-6003-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 1.19 करोड़ से संडीला में बनेगा श्रीरामलीला भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 1.19 करोड़ से संडीला में बनेगा श्रीरामलीला भवन
विज्ञापन
हरदोई। संडीला के श्रीरामलीला मैदान में अब भवन का भी निर्माण होगा। शासन ने भवन निर्माण के साथ ही अन्य कार्यों के लिए 1.19 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की है। सीएंडडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
शासन ने सार्वजनिक श्रीरामलीला स्थलों के सुदृढ़ीकरण की योजना के तहत संडीला के श्रीरामलीला परिसर में भवन व अन्य निर्माण की स्वीकृति दी है। शासन के अनुसचिव रघुनाथ प्रसाद वर्मा ने जारी पत्र में कहा है कि शासन ने संस्कृति विभाग की ओर से तैयार कराए गए प्रस्ताव पर यह राशि स्वीकृत दी है। कहा है कि सीएंडडीएस की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव में संडीला के श्रीरामलीला परिसर में मंचन के लिए अभी तक चबूतरा ही बना है। वहां पर भवन की आवश्यकता है और अन्य कामों को भी कराया जाना है। इससे श्रीरामलीला के मंचन में कलाकारों को सुगमता रहेगी।
अनुसचिव ने सीएंडडीएस को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए एक करोड़ 19 लाख 60 हजार रुपये के बजट को स्वीकृति देते हुए संस्कृति विभाग के निदेशक और कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक को आदेश दिए हैं कि श्रीरामलीला परिसर में प्रस्तावित कामों को तेजी से कराया जाए।
विज्ञापन
श्रीरामलीला का 100 सालों से हो रहा मंचन
संडीला के शीतला माता मंदिर के पास श्रीरामलीला मैदान पर 100 सालों से श्रीरामलीला का मंचन हो रहा है। यहां पर 12 दिन तक विभिन्न लीलाओं का मंचन होता है। श्रीरामलीला कमेटी के प्रबंधक प्रेम बाबा ने बताया कि पंडितों की ओर से करीब 100 साल पहले श्रीरामलीला शुरू की गई थी। तब कलाकार रामायण की चौपाइयों को याद करते थे और इसके बाद श्रीरामलीला का मंचन करते थे।